सरकारी नर्सरियों में ₹5 में मिल रहे पौधे, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे बुक करें
राजस्थान सरकार की ओर से शुरू किया गया 'हरियालो राजस्थान' अभियान इस मानसून के मौसम में प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए एक बड़ा जन-आंदोलन
राजस्थान सरकार की ओर से शुरू किया गया 'हरियालो राजस्थान' अभियान इस मानसून के मौसम में प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए एक बड़ा जन-आंदोलन बनता जा रहा है. सरकारी नर्सरियों में महज 5 से 6 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे पौधों ने आम जनता को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने का एक बेहतरीन और किफायती मौका दिया है.
