शेर के सामने पड़े 3 युवक, एक को उठाकर ले गया, जानें क्या हुआ
अमरेली जिले में शेर के हमले में 21 वर्षीय सोहिल मुंजावर की मौत हो गई. वह अपने दो साथियों के साथ रात में शेर देखने
अमरेली जिले में शेर के हमले में 21 वर्षीय सोहिल मुंजावर की मौत हो गई. वह अपने दो साथियों के साथ रात में शेर देखने गया था, तभी शेर ने हमला कर उसे झाड़ियों में घसीट लिया. पिछले डेढ़ महीने में जिले में शेर के हमलों से यह सातवीं मौत है. वन विभाग ने शेर को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
