प्योर गोल्ड की ड्रेस में छाईं ईशा, नीता की जूलरी ने लूटी महफिल
पेरिस हाउट कूट्योर वीक 2026 में भारतीय फैशन का जलवा देखने को मिला रहा है. मशहूर भारतीय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पहली बार अपना
पेरिस हाउट कूट्योर वीक 2026 में भारतीय फैशन का जलवा देखने को मिला रहा है. मशहूर भारतीय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पहली बार अपना कूट्योर कलेक्शन पेश किया है. ये ना केवल मनीष के लिए बल्कि पूरा भारत के लिए बहुत ही बड़ी बात है. इस खास मौके पर अंबानी परिवार की लाडली बेटी ईशा अंबानी, मनीष मल्होत्रा को सपोर्ट करने पहुंचीं.
जैसे ही उन्होंने वहां एंट्री ली सभी की नजरें उन पर टिक गईं. ईशा ने हर बात की तरह इस बार भी अपने शानदार गोल्डन लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. खास बात ये रही कि उन्होंने मनीष मल्होत्रा की कस्टम-मेड गोल्ड ड्रेस के साथ मां नीता अंबानी के जूलरी कलेक्शन से जूलरी पहनी, जिसने उनके लुक और स्टाइल में चार-चांद लगा दिए.
ईशा इस ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं. मनीष मल्होत्रा के लिए बेहद खास था ये मौका 9 जुलाई को पेरिस हाउट कूट्योर वीक में मनीष मल्होत्रा ने पहली बार अपना कूट्योर शो किया. ये भारतीय फैशन इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा पल माना जा रहा है.
इस ऐतिहासिक मौके पर करण जौहर, ईशा अंबानी और फैशन जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक अन्ना विंटूर फ्रंट रो में मनीष को सपोर्ट करते नजर आए.
