'मुझे रेस्ट नहीं चाहिए, जिम्बाब्वे जाना है...', संजू सैमसन के बहाने अश्विन ने ली चुटकी, सेलेक्शन पॉलिसी पर उठाए सवाल
जिम्बाब्वे दौरे के लिए संजू सैमसन को भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं मिलने पर बहस लगातार तेज होती जा रही है. BCCI (भारतीय क्रिकेट
जिम्बाब्वे दौरे के लिए संजू सैमसन को भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं मिलने पर बहस लगातार तेज होती जा रही है. BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) ने साफ किया था कि संजू ड्रॉप नहीं हुए, बल्कि युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए उन्हें आराम दिया गया है.
अब भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस फैसले पर अपने ही अंदाज में सवाल उठाए हैं. अश्विन ने पहले तो संजू की नकल
करते हुए मजाकिया अंदाज में इस फैसले पर तंज कसा. फिर अश्विन ने चेतावनी दी कि लगातार खिलाड़ियों को टीम से अंदर-बाहर करने की नीति
ड्रेसिंग रूम में असुरक्षा पैदा कर सकती है.
