पटियाला में पूरे परिवार ने जहर खाया:पिता-बेटी की मौत; मां-बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया
पटियाला में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी ताबियत बिगड़ गई। जिसके चलते सभी को राजिंदरा अस्पताल
पटियाला में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी ताबियत बिगड़ गई। जिसके चलते सभी को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां और बेटे का इलाज चल रहा है। मृतकों में पिता विकास बातिश (45), बेटी खुशी बातिश (13) शामिल हैं, जबकि मां तमन्ना बातिश (43) और बेटा कनव (11) की हालत गंभीर बनी हुई है। डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है।
पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रात में जहर खाया, तबियत बिगड़ने पर अस्पताल भेजा जानकारी के अनुसार, शहर की ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले विकास बातिश, उनकी पत्नी तमन्ना बातिश, बेटी खुशी बातिश और बेटा कनव बातिश ने जहर खाया। इसके बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद लोगों ने उन्हें राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया। यहां पर इलाज के बाद भी विकास बातिश और बेटी खुशी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और दोनों की मौत हो गई। हालांकि पत्नी तमन्ना और बेटा कनव का अभी इलाज चल रहा है।
दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है, डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। पुलिस को अस्पताल से मिली सूचना डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। घटना की सूचना बुधवार रात को अस्पताल से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे जांच की। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच कर रही पुलिस DSP संजीव सिंगला ने कहा- अन्य साक्ष्यों भी पुलिस जुटा रही है।
परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन हालात में हुई। यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य सामने आता है, तो उस आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जाच रही है, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि परिवार ने किन हालातों में जहर खाया और इसके पीछे का कारण क्या रहा। *************