ब्रिटेन के आरोपों पर ईरान का विरोध, तेहरान ने ब्रिटिश राजदूत को तलब कर दर्ज कराया कड़ा ऐतराज
ईरान के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन के राजदूत को तलब करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है. ईरान का कहना है कि ब्रिटिश अधिकारी बार-बार
ईरान के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन के राजदूत को तलब करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है. ईरान का कहना है कि ब्रिटिश अधिकारी बार-बार उस पर बिना किसी ठोस वजह के आरोप लगा रहे हैं. यह पूरा मामला उस घटना के बाद और गरमाया है जिसमें दो रोमानियाई नागरिकों को ईरान इंटरनेशनल के एक पत्रकार पर चाकू से हमला करने के मामले में दोषी ठहराया गया था.
ईरान के विदेश मंत्रालय में पश्चिमी यूरोप मामलों के उप मंत्री अलीरजा यूसुफी ने ब्रिटेन के राजदूत ह्यूगो शॉर्टर को एक लिखित विरोध पत्र सौंपा. समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, इस पत्र में ब्रिटेन के रवैये को ईरानी जनता के प्रति गलत और अनुचित बताया गया है.
दरअसल, दो दिन पहले ब्रिटेन ने लंदन में मौजूद ईरान के सबसे बड़े राजनयिक को बुलाकर अपनी नाराजगी जताई थी. यह कदम उसी मामले के बाद उठाया गया था जिसमें
दो रोमानियाई नागरिकों को एक पत्रकार पर हमले का दोषी पाया गया. यह पत्रकार ईरान इंटरनेशनल नाम के मीडिया संस्थान से जुड़ा था, जो ईरान सरकार का लगातार आलोचक रहा है.
