आपका आधार, अपराधियों का हथियार! ऐसे आपकी ID पर एक्टिव हो रहे SIM
अगर आपने कभी नया सिम (SIM) कार्ड लेने के लिए आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट दिया है, तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. छत्तीसगढ़ में
अगर आपने कभी नया सिम (SIM) कार्ड लेने के लिए आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट दिया है, तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने आधार आधारित e-KYC सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस के मुताबिक, कुछ अधिकृत SIM विक्रेता ग्राहकों के आधार और बायोमेट्रिक का गलत इस्तेमाल कर उनकी जानकारी के बिना अतिरिक्त SIM कार्ड एक्टिव कर रहे थे. बाद में इन्हीं नंबरों का इस्तेमाल देशभर में साइबर अपराध करने वाले गिरोह करते थे.
