लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में 1 लाख का इनामी गिरफ्तार
लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में महीनों से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को आखिरकार STF ने दबोच लिया
लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में महीनों से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को आखिरकार STF ने दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वारदात वाले दिन वह बाइक चला रहा था, जबकि उसका साथी संदीप सिंह पर गोलियां बरसा रहा था. STF ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल, कारतूस और वही बिना नंबर प्लेट वाली बाइक भी बरामद कर ली है.
