अमेरिका को छोड़, ब्रिटेन पर भड़का ईरान... राजदूत को किया तलब
ईरान ने ब्रिटेन के राजदूत ह्यूगो शॉर्टर को तलब कर विरोध पत्र सौंपा है. ईरान का आरोप है कि ब्रिटिश अधिकारी बिना ठोस सबूत के
ईरान ने ब्रिटेन के राजदूत ह्यूगो शॉर्टर को तलब कर विरोध पत्र सौंपा है. ईरान का आरोप है कि ब्रिटिश अधिकारी बिना ठोस सबूत के उस पर आरोप लगा रहे हैं. यह विवाद उस घटना के बाद बढ़ा जिसमें दो रोमानियाई नागरिकों को ईरान इंटरनेशनल के एक पत्रकार पर हमले का दोषी ठहराया गया था. इससे पहले ब्रिटेन ने लंदन में ईरान के राजनयिक को बुलाकर आपत्ति जताई थी.
