हफ्ते में एक ही बार लेना होगा इंसुलिन, नई दवा Awiqli लॉन्च
डायबिटीज के इलाज में एक बड़ा बदलाव आ गया है. डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk ने Awiqli इंसुलिन आइकोडेक को भारत में लॉन्च किया
डायबिटीज के इलाज में एक बड़ा बदलाव आ गया है. डेनमार्क की दवा कंपनी Novo Nordisk ने Awiqli इंसुलिन आइकोडेक को भारत में लॉन्च किया है.
इसको सप्ताह में केवल एक बार दिया जाने वाला बेसल इंसुलिन बताया जा रहा है. यह इस तरह का दुनिया में डायबिटीज को कंट्रोल करने वाला पहला इंसुलिन बन गया है.
अभी तक जो दवाएं थीं उनको इंजेक्शन की मदद से रोज लेना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
