ट्रंप का बड़ा ब्लंडर... जापान को ईरान, तो जेलेंस्की को बताया पुतिन
तुर्किये में आयोजित NATO शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपनी जुबान फिसलने की वजह से चर्चा में आ गए
तुर्किये में आयोजित NATO शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपनी जुबान फिसलने की वजह से चर्चा में आ गए. प्रेस से बातचीत के दौरान ट्रंप ने ईरान की जगह जापान का नाम ले लिया और कुछ ही मिनट बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कहकर संबोधित कर दिया. दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
