सड़क के बीच में खंभा! इंजीनियरों का अनोखा कारनामा वायरल
राजस्थान के झुंझुनू में सड़क निर्माण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. नई सड़क के बीच बिजली के खंभे
राजस्थान के झुंझुनू में सड़क निर्माण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. नई सड़क के बीच बिजली के खंभे छोड़ दिए गए, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है. उनका कहना है कि इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है. अब लोग खंभों को जल्द हटाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
