कर्नाटक में कब पूरे होंगे वादे?: दांव पर बीमारी से जूझ रहे हजारों बच्चों की जान, BJP ने कांग्रेस को कैसे घेरा?
कर्नाटक में टाइप-1 डायबिटीज़ से पीड़ित बच्चों के लिए घोषित मुफ्त इंसुलिन योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता
कर्नाटक में टाइप-1 डायबिटीज़ से पीड़ित बच्चों के लिए घोषित मुफ्त इंसुलिन योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कांग्रेस सरकार पर बजट में किए गए वादे को अब तक लागू नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि योजना में देरी के कारण 7,000 से अधिक बच्चे मुफ्त इंसुलिन का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कई गरीब परिवार इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। बीजेपी ने इसे सरकार की प्रशासनिक विफलता बताया है और साथ ही मिड-डे मील योजना में चावल की आपूर्ति में देरी को लेकर भी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
