'20 साल हो गए आपका साथ देते हुए...', हुड्डा-सुरजेवाला के बीच मंच पर दिखी तल्खी
पंजाब में कांग्रेस अपने नेताओं की गुटबाजी से जूझ रही है. पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बीच
पंजाब में कांग्रेस अपने नेताओं की गुटबाजी से जूझ रही है. पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बीच सियासी अदावत के बीच हरियाणा में कांग्रेस की गुटबाजी एक बार सामने आ गई. हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे और प्रदेश के तमाम नेताओं को एक मंच पर लेकर आए, लेकिन पूर्व सीए भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा और कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरेजवाला ने इशारों-इशारों में एक-दूसरे पर सियासी तंज कसे, जिसके बाद सियासी चर्चा तेज हो गई.
