ट्रेन के कोच में किसने सजाई सुहागरात की सेज? अब सामने आई पूरी कहानी
फर्स्ट एसी का कोच... चारों तरफ फूलों की झालरें, रंग-बिरंगे गुब्बारे, बिखरी गुलाब की पंखुड़ियां और सामने लिखा था- 'I Love You'... सोशल मीडिया पर
फर्स्ट एसी का कोच... चारों तरफ फूलों की झालरें, रंग-बिरंगे गुब्बारे, बिखरी गुलाब की पंखुड़ियां और सामने लिखा था- 'I Love You'... सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों को लगा कि शायद भारतीय रेलवे ने कोई नई 'हनीमून सर्विस' शुरू कर दी है.
लेकिन हकीकत कुछ और निकली. एक कपल ने डेकोरेटर को बुलाकर बिना रेलवे की परमिशन के पूरे कोच को 'सुहागरात के कमरे' में बदल दिया
था. वीडियो वायरल हुआ तो रेलवे हरकत में आया, टीसी को सस्पेंड कर दिया गया और डेकोरेटर के खिलाफ केस दर्ज हो गया.
