ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर मेरठ में बवाल, अखिलेश-चंद्रशेखर भड़के
यूपी के मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड के बाद जमकर बवाल हुआ. कलेक्ट्रेट के गेट पर विरोध-प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया. इसमें कई पुलिसकर्मी
यूपी के मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड के बाद जमकर बवाल हुआ. कलेक्ट्रेट के गेट पर विरोध-प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.
लाठीचार्ज के बाद भीड़ को खदेड़ा गया. इस दौरान एसएसपी का एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें वह बंदी वाहन में रवि गौतम नाम के युवक को थप्पड़ जड़ते दिखाई दे रहे हैं.
इस घटना को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव और नगीना सासंद चंद्रशेखर आजाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. आइये जानते हैं पूरा मामला...
