FIFA के फैसले पर बवाल, फ्रांस-मोरक्को मैच से पहले रेफरी पर संग्राम
2026 फीफा वर्ल्ड कप में रेफरिंग को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अर्जेंटीना और मिस्र के बीच खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल के
2026 फीफा वर्ल्ड कप में रेफरिंग को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अर्जेंटीना और मिस्र के बीच खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल के बाद जहां VAR के फैसलों पर सवाल उठे थे, वहीं अब क्वार्टर फाइनल से पहले FIFA के एक फैसले ने नया तूफान खड़ा कर दिया है. फ्रांस और मोरक्को के बीच गुरुवार को बोस्टन में होने वाले मुकाबले के लिए FIFA ने पूरी की पूरी रेफरी टीम अर्जेंटीना की नियुक्त कर दी है.
