बिहार में फर्जी डिग्री वाले 3035 सरकारी शिक्षक बर्खास्त, वसूली जाएगी सैलरी, 1830 पर FIR दर्ज
बिहार के शिक्षा विभाग ने फर्जीवाड़ा करके सरकारी सिस्टम में घुसे बैठे शिक्षकों पर अब तक का सबसे बड़ा हंटर चलाया है. विभाग ने बड़ा
बिहार के शिक्षा विभाग ने फर्जीवाड़ा करके सरकारी सिस्टम में घुसे बैठे शिक्षकों पर अब तक का सबसे बड़ा हंटर चलाया है. विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए 3,035 सरकारी शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की तैयारी पूरी कर ली है. सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले इन फर्जी शिक्षकों पर सरकार का गुस्सा यहीं नहीं थमा, अब इन सभी से अब तक उठाए गए वेतन और मानदेय की सूद (ब्याज) समेत वसूली भी की जाएगी.
