परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द, विजय सरकार का बड़ा फैसला
जोसेफ विजय की अगुवाई वाली तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई के पास परंदूर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है
जोसेफ विजय की अगुवाई वाली तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई के पास परंदूर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार का कहना है कि अधिग्रहित जमीन का एक बड़ा हिस्सा रनवे बनाने के लिए सही नहीं है, क्योंकि वहां बहुत सारे जलाशय हैं.
सरकार ने कहा है कि वह चेन्नई के दूसरे एयरपोर्ट के लिए कोई दूसरी जगह तलाशेगी. परियोजना को रद्द करने के सरकारी फैसले की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री निर्मल कुमार
ने स्पष्ट किया कि इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए चिन्हित की गई जमीन का एक बड़ा हिस्सा एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बिल्कुल भी सही नहीं था. उन्होंने बताया कि लगभग 800
से 900 एकड़ जमीन पूरी तरह से जलाशयों से घिरी हुई थी जो कि एक जल निकाय की तरह होने के कारण वहां मजबूत रनवे का निर्माण करना संभव नहीं था.
