बेटे की कस्टडी की चिंता, नौकरी भी छोड़ी...जलते हुए बिल्डिंग से गिरी थी महिला, जांच में क्या सामने आया?
दिल्ली के हरि नगर इलाके में 23 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस की शुरुआती जांच में
दिल्ली के हरि नगर इलाके में 23 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. महिला के पिता ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से अपने बेटे की कस्टडी और उसके भविष्य को लेकर बेहद परेशान थी. फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी भी तरह की साजिश या आपराधिक एंगल से इनकार नहीं किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
