ड्रोन, गैंगस्टर और मर्डर... कैसे चलता था 'नार्को-टेरर' का पूरा खेल?
चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर के कैशियर की हत्या की जांच करते-करते पुलिस ऐसे नेटवर्क तक पहुंच गई, जिसकी कड़ियां पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़ी
चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर के कैशियर की हत्या की जांच करते-करते पुलिस ऐसे नेटवर्क तक पहुंच गई, जिसकी कड़ियां पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़ी बताई जा रही हैं. पंजाब के सीमावर्ती जिलों में छापेमारी के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 3.028 किलो ICE ड्रग, 8 लाख रुपये के नकली भारतीय नोट और दो अत्याधुनिक पिस्टल बरामद हुई हैं.
