होर्मुज पर तनाव, बंदर अब्बास से चाबहार तक US के नए हमले
US-Israel-Iran War Live Updates: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. हॉर्मुज स्ट्रेट में तीन कॉमर्शियल जहाजों
US-Israel-Iran War Live Updates: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. हॉर्मुज स्ट्रेट में तीन कॉमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने लगातार दूसरी रात ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का कहना है कि इन हमलों का मकसद हॉर्मुज स्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करना और ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है. वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि ये कार्रवाई जहाजों पर हुए हमलों का "बदला" है.
दूसरी तरफ, ईरान ने अमेरिकी हमलों को आक्रामक कार्रवाई बताते हुए कड़े जवाब की चेतावनी दी है. बहरीन और कुवैत में एयर रेड सायरन बजाए गए हैं, जबकि हॉर्मुज स्ट्रेट से लगे बंदर अब्बास, बुशेहर, चाबहार, जास्क और अबू मूसा द्वीप समेत कई शहरों में धमाकों की खबरें हैं.
इसी बीच ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को उनके गृह नगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है. पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें.
