जब पहली बार विंबलडन टूर्नामेंट हुआ, पहला खिताब था इस खिलाड़ी के नाम
9 जुलाई, 1877 को, ऑल इंग्लैंड क्रोकेट एंड लॉन टेनिस क्लब ने विंबलडन में अपना पहला लॉन टेनिस टूर्नामेंट शुरू किया, जो उस समय लंदन
9 जुलाई, 1877 को, ऑल इंग्लैंड क्रोकेट एंड लॉन टेनिस क्लब ने विंबलडन में अपना पहला लॉन टेनिस टूर्नामेंट शुरू किया, जो उस समय लंदन का एक बाहरी इलाका था.
पहले विंबलडन में एकमात्र स्पर्धा, जेंटलमैन सिंगल्स टूर्नामेंट में 22 शौकिया खिलाड़ियों ने भाग लिया. विजेता को 25 गिनी की ट्रॉफी मिलनी थी. इस पहले
विंबलडन के खिताब पर 27 साल के शौकिया खिलाड़ी डब्ल्यू. स्पेंसर गोर ने कब्जा जमाया था.
