सफाई में निकले पुराने जूते? फेंकने से पहले जानेें 5 कमाल के इस्तेमाल
जब भी घर में मम्मी अलमारी साफ करने के लिए कहती हैं या खुद करने बैठ जाती हैं, तो अक्सर ऐसे कई कपड़े और जूते
जब भी घर में मम्मी अलमारी साफ करने के लिए कहती हैं या खुद करने बैठ जाती हैं, तो अक्सर ऐसे कई कपड़े और जूते निकल आते हैं जो बहुत पुराने होते हैं और आप उन्हें पहनना छोड़ चुके होते हैं. अक्सर ऐसे पुराने जूते-चप्पल को अलमारी से निकालकर सबसे पहले कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है.
शायद आपके घर में भी ऐसा ही होता होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन जूतों को आप बेकार समझ रहे हैं, वही घर की सजावट से लेकर कई रोजमर्रा के कामों में काम आ सकते हैं? अगर जूते अभी पूरी तरह खराब नहीं हुए हैं तो उन्हें मोची से ठीक कराकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.
वहीं जो जूते पहनने लायक नहीं बचते हैं, उन्हें फेंकने की बजाय घर में नए तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं पुराने जूतों के कुछ मजेदार और काम के आइडियाज. पहले तय करें कि जूते ठीक किए जा सकते हैं या नहीं हर जूते को ठीक करवाना सही नहीं होता है.
स्पोर्ट्स शूज एक लिमिटेड समय तक ही सही सपोर्ट देते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा समय तक इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है. लेकिन अगर आपके लेदर के जूते या बूट हैं, तो उन्हें नया सोल या हील लगवाकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
