3 दिन तक मोबाइल टावर पर बैठा रहा शख्स... नीचे बिछाए गए जाल और गद्दे, सांसें थामे खड़ी रही पुलिस
मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में बीते तीन दिनों से चल रहा हाई-वोल्टेज ड्रामे का बुधवार देर शाम को आखिरकार खत्म हो गया. यहां एक
मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में बीते तीन दिनों से चल रहा हाई-वोल्टेज ड्रामे का बुधवार देर शाम को आखिरकार खत्म हो गया. यहां एक शख्स करीब 350 फीट ऊंचे मोबाइल टावर की चोटी पर जा बैठा था, उसे पुलिस और SDRF टीम ने बुधवार शाम करीब 7 बजे सुरक्षित नीचे उतार लिया है. पिछले करीब 51 घंटों से लगातार जारी इस रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से पूरे जिले का प्रशासनिक अमला और स्थानीय पुलिस मुस्तैद थी.
