'कानून से ऊपर नहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म', HC की तल्ख टिप्पणी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि भारत में सक्रिय सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारतीय कानूनों और जांच एजेंसियों के प्रति पूरी तरह जवाबदेह हैं
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि भारत में सक्रिय सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारतीय कानूनों और जांच एजेंसियों के प्रति पूरी तरह जवाबदेह हैं.
कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' द्वारा एक अश्लील वीडियो मामले की जांच में सहयोग न करने (अकाउंट URL और IP एड्रेस न देने) पर गहरी नाराजगी जताई.
न्यायालय ने इसे पुलिस की विफलता मानते हुए गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त को 12 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है. इसके साथ ही
आदेश की प्रति यूपी के गृह सचिव और डीजीपी को भेजी गई है.
