Lucknow, India

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया:मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाया, मीटिंग की; डीके शिवकुमार ने सीएम के पैर छुए, गले लगे

Published 27 May 2026 · india

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया: मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाया, मीटिंग की; डीके शिवकुमार ने सीएम के पैर छुए, गले लगे बेंगलुरु 18 मिनट पहले कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सीएम आवास पर सिद्धारमैया से मुलाकात की। इस दौरान उनके पैर छुए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया: मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाया, मीटिंग की; डीके शिवकुमार ने सीएम के पैर छुए, गले लगे बेंगलुरु 18 मिनट पहले कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सीएम आवास पर सिद्धारमैया से मुलाकात की। इस दौरान उनके पैर छुए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने बेंगलुरु में अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी। जिसमें उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने फैसले के बारे में जानकारी दी। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मीटिंग में पहुंचे। शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, इसके बाद सीएम ने उन्हें गले लगा लिया। कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन के मुताबिक, डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं। सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। हालांकि, राज्यपाल पारिवारिक कारणों के चलते बेंगलुरु से बाहर हैं। ऐसे में सिद्धारमैया राज्यपाल दफ्तर को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। नियमानुसार राज्यपाल राज्य में मौजूद न हों तब भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को ई-मेल से या खुद जाकर दे सकते हैं।

राज्यपाल बाद में उसे स्वीकार करते हैं। इस्तीफा मंजूर होने तक मौजूदा सीएम ही पद पर रहेंगे। सिद्धारमैया-शिवकुमार की मुलाकात की 4 तस्वीरें… मीटिंग में पहुंचे शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए। सीएम सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार को गले लगाया। ब्रेकफास्ट के दौरान सीएम और डिप्टी सीएम ने मेंदु बड़ा खाया। सीएम सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों संग मीटिंग की। डीके शिवकुमार के घर के बाहर की 3 तस्वीरें… कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के घर के बाहर टेंट का सामान पहुंचा। डीके शिवकुमार के समर्थक सुबह ही फूलों का गुलदस्ता लेकर घर के बाहर खड़े हुए थे। डीके शिवकुमार के समर्थकों ने उनके घर के बाहर मिठाई बांटी। कर्नाटक में फेरबदल पर 2 दावे किए जा रहे हैं डीके शिवकुमार को शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जाएगा। कांग्रेस डीके के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। बिहार में NDA ने जिस तरह पूर्व सीएम नीतीश के बेटे को नई सरकार में मंत्री बनाया। उसी तरह सिद्धारमैया के बेटे को मंत्री बनाया जा सकता है।

इसके साथ सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होगा। कैबिनेट में करीब 15 से 20 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। आखिर कांग्रेस सीएम क्यों बदल रही है…3 वजह पहली- मई 2023 में जब कांग्रेस चुनाव जीती थी, तब सिद्धारमैया और डीके में सीएम पद को लेकर ठन गई थी। तब राहुल गांधी ने रोटेशनल सीएम फॉर्मूला तय किया था। अब सरकार के ढाई साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में डीके का दबाव चरम पर था। मई 2023 में जब कांग्रेस चुनाव जीती थी, तब सिद्धारमैया और डीके में सीएम पद को लेकर ठन गई थी। तब राहुल गांधी ने रोटेशनल सीएम फॉर्मूला तय किया था। अब सरकार के ढाई साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में डीके का दबाव चरम पर था। दूसरी- सिद्धारमैया सरकार वाल्मीकि डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाला जैसे मामलों में घिर चुकी है। सिद्धारमैया सरकार वाल्मीकि डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाला जैसे मामलों में घिर चुकी है। तीसरी- पार्टी हाईकमान का मानना है कि समय रहते नेतृत्व बदलने से मंत्रियों के खिलाफ पैदा हो रही ‘एंटी-इंकम्बेंसी’ को खत्म किया जा सकता है।

क्या सिर्फ सीएम ही बदले जाएंगे 35 मंत्रियों में से करीब 25 हटाए जा सकते हैं। दो डिप्टी सीएम संभव हैं। एक पद किसी दलित चेहरे और दूसरा लिंगायत या ओबीसी नेता को मिल सकता है। 26 मई: दिल्ली में राहुल-खड़गे के साथ 6 घंटे बैठक हुई दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ बैठक की थी। 26 मई को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ 6 घंटे तक बैठक हुई। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा 2023 से चल रही थी। शिवकुमार के समर्थक विधायक कहते आ रहे थे कि 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का 20 नवंबर 2025 को 2.5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ था। शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय के नेता…

Read full story on TheBriefWire

Loading…