रसोई की 4 चीजों से बनाएं नेचुरल क्रीम, सुबह उठते ही दिखेगा ग्लो
Homemade Night Cream: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग रहे. ऐसे में लोग महंगी-महंगी क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च
Homemade Night Cream: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग रहे. ऐसे में लोग महंगी-महंगी क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करते हैं. हालांकि, उसके बाद भी उन्हें वैसे रिजल्ट नहीं मिल पाता है, जैसे उन्हें उम्मीद होती है.
ऐसे समय में लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या सुबह उठते ही बिना मेकअप के सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग स्किन पाना संभव है? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इसका जवाब हां है. खास बात ये है कि इसके लिए आपको हजारों रुपये की महंगी नाइट क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं है.
घर में मौजूद एलोवेरा जेल, विटामिन ई, ग्लिसरीन और गुलाब जल जैसी आसानी से मिल जाने वाली चीजों से एक नेचुरल नाइट क्रीम तैयार की जा सकती है. माना जाता है कि ये स्किन को रातभर नमी देने, ड्राईनेस कम करने और चेहरे की नेचुरल चमक बनाए रखने में मदद कर सकती है.
हालांकि, इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है, क्योंकि हर व्यक्ति की स्किन अलग-अलग होती है.
