कर्नाटक: खेत में आकाशीय बिजली गिरने से टेक इंजीनियर की मौत, आधुनिक खेती के लिए छोड़ी थी नौकरी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के मैसूर जिले में आकाशीय बिजली ने मंगलवार और बुधवार को भारी तबाही मचाई। अलग-अलग घटनाओं में कोडागु के एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, बिजली गिरने से एक गाय की भी जान चली गई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के मैसूर जिले में आकाशीय बिजली ने मंगलवार और बुधवार को भारी तबाही मचाई। अलग-अलग घटनाओं में कोडागु के एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, बिजली गिरने से एक गाय की भी जान चली गई। इन घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कोडागु निवासी होसोकलु रोशन बालकृष्ण की मंगलवार को मैसूर के पास येलवाला में बिजली गिरने से मौत हो गई। रोशन मडिकेरी के पास हेरावनद गांव के रहने वाले थे और स्वर्गीय होसोकलु बालकृष्ण के बेटे थे।
वह पेशे से IT कर्मचारी थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वह अपने एक सहकर्मी के साथ मिलकर खेती-बाड़ी से जुड़े कामों में जुटे हुए थे। मैसूर में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही बताया गया है कि दोनों आधुनिक कृषि उपकरणों को किसानों तक पहुंचाने और उनकी मार्केटिंग का काम कर रहे थे। रोशन अपनी पत्नी और बेटे के साथ येलवाला के पास अपनी जमीन देखने पहुंचे थे। इसी दौरान वह आम तोड़ने के लिए गए थे, तभी अचानक उन पर बिजली गिर गई।
बिजली गिरते ही वह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना के समय उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया, हालांकि उसे गंभीर चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रोशन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव हेरावनद में किया गया। अपने पीछे वह पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। खबरें और भी अलग-अलग जगहों पर कई लोगों की गई जान इसी तरह की एक अन्य घटना बुधवार को मैसूर में सामने आई, जहां बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हुनसुर तालुक के होशापुरा गांव की निवासी यशोदम्मा खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान उन पर बिजली गिर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यशोदम्मा स्वर्गीय बोरेगौड़ा की पत्नी थीं और उनके परिवार में दो बेटियां हैं। यह घटना हालेपुरा गांव में हुई, जहां परिवार के पास करीब आधा एकड़ जमीन है।
