सूरत में घरेलू कलह के बाद 13 साल की किशोरी ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के सूरत जिले के ग्रामीण इलाके कडोदरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल की किशोरी ने इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में घरेलू कलह को घटना की वजह माना जा रहा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के सूरत जिले के ग्रामीण इलाके कडोदरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल की किशोरी ने इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में घरेलू कलह को घटना की वजह माना जा रहा है। घटना का पूरा मंजर इमारत में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।
फुटेज में देखा गया कि किशोरी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर पहुंची और छत की रेलिंग के पास खड़ी हो गई। उसके इरादों को भांपते ही आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए तेजी से छत की ओर दौड़े, लेकिन इससे पहले कि कोई उसे पकड़ पाता, उसने छलांग लगा दी। कहासुनी के बाद किशोरी ने की आत्महत्या घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पड़ोसियों और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल किशोरी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन ज्यादा चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि मामूली विवाद इतना बड़ा रूप ले लेगा।
घटना के बाद सदमे में परिवार घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। जानकारी के अनुसार, किशोरी मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली थी और परिवार के साथ पिछले कई वर्षों से सूरत में रह रही थी। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजस्थान रवाना हो गया। खबरें और भी
