Lucknow, India

Weather: नौतपा की आग में झुलसा उत्तर भारत, अब पश्चिमी विक्षोभ से राहत की आस; PM मोदी ने भी की ये अपील

Published 27 May 2026 · india

बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। बाहर निकलते समय सिर ढकने, पानी साथ रखने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। लगातार बढ़ती गर्मी का असर बिजली और पानी की मांग पर भी दिखाई देने

बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। बाहर निकलते समय सिर ढकने, पानी साथ रखने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। लगातार बढ़ती गर्मी का असर बिजली और पानी की मांग पर भी दिखाई देने लगा है। कई शहरों में बिजली खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इस बार नौतपा के दौरान गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मैदानी इलाकों में जब तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है तो उसे लू की श्रेणी में रखा जाता है, जबकि 47 डिग्री से अधिक तापमान को भीषण लू माना जाता है। इस समय उत्तर भारत के कई हिस्से इसी स्थिति से गुजर रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच बना हुआ है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कें सुनसान दिखने लगी हैं। मजदूर, रिक्शा चालक और खुले में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।मौसम विभाग ने बताया है कि बृहस्पतिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से शुक्रवार से उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत अस्थायी होगी और जून की शुरुआत में गर्मी फिर तेज हो सकती है।

फिलहाल लोगों को अगले दो से तीन दिनों तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीषण गर्मी और लू की स्थिति पर चिंता जताते हुए सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए पूरे देश को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य और जलशक्ति मंत्रालय को खास तौर पर मुस्तैद रहने को कहा, ताकि लू से प्रभावित लोगों को तुरंत इलाज और पानी उपलब्ध कराया जा सके। प्रधानमंत्री ने लोगों से भी अपील की कि वे बिना जरूरत तेज धूप में बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी तथा तरल पदार्थों का सेवन करें।उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 28 से 31 मई के बीच कई जिलों में प्री-मानसून बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। 29 मई को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अचानक मौसम बदलने से धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

Read full story on TheBriefWire

Loading…