PM Modi Pays Tributes: पीएम मोदी ने वीर सावरकर और एनटी रामाराव को दी श्रद्धांजलि, दोनों को बताया प्रेरणा
सावरकर को बताया महान क्रांतिकारी प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वीर सावरकर को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उनका साहस और देशभक्ति हमेशा लोगों को प्रेरित करेगी। उनकी बुद्धिमत्ता और सामाजिक सुधारों पर दिया गया जोर भी उल्लेखनीय है।मोदी ने
सावरकर को बताया महान क्रांतिकारी प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वीर सावरकर को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उनका साहस और देशभक्ति हमेशा लोगों को प्रेरित करेगी। उनकी बुद्धिमत्ता और सामाजिक सुधारों पर दिया गया जोर भी उल्लेखनीय है।मोदी ने सावरकर को महान क्रांतिकारी और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक बताते हुए कहा कि वीरता और बुद्धिमत्ता से भरा उनका व्यक्तित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। विनायक दामोदर सावरकर हिंदू महासभा के प्रमुख नेताओं और विचारकों में शामिल थे। उनका जन्म 28 मई 1883 को हुआ था।
सावरकर का निधन 26 फरवरी 1966 को 82 वर्ष की उम्र में हुआ था। साथ ही पीएम ने तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की 103वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचितों के सम्मान के लिए एनटीआर की जनकल्याण और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महान एनटीआर गुरु को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। जनकल्याण और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने गरीबों और वंचितों को सम्मान दिलाया।
सिनेमा में एनटीआर के योगदान को सराहा मोदी ने कहा कि सिनेमा में एनटीआर का योगदान आज भी कई पीढ़ियों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन और आदर्श हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। मेरे मित्र चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश की एनडीए सरकार उन आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्हें एनटीआर ने लोगों के लिए देखा था। एनटी रामाराव, जिन्हें लोकप्रिय रूप से एनटीआर कहा जाता था, का जन्म 28 मई 1923 को हुआ था। उन्होंने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में तीन कार्यकाल पूरे किए।
राजनीति में आने से पहले एनटीआर तेलुगु सिनेमा के बड़े सुपरस्टार थे और उन्होंने करीब 300 फिल्मों में अभिनय किया था। उनका निधन 18 जनवरी 1996 को 72 वर्ष की उम्र में हुआ था। फिलहाल तेलुगु देशम पार्टी की कमान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के हाथों में है। लोकसभा में 16 सांसदों के साथ TDP केंद्र में एनडीए की एक अहम सहयोगी पार्टी है।
