मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में मिला 10 फीट लंबा 'जम्बूद्वीप' का नक्शा
मध्य प्रदेश ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. भारत सरकार के 'ज्ञान
मध्य प्रदेश ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. भारत सरकार के 'ज्ञान भारतम्' ऐप पर दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों का सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन कर प्रदेश देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है. अब तक प्रदेश में 34 लाख 45 हजार 439 पांडुलिपि पन्नों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है, जबकि 12 लाख 13 हजार 127 पांडुलिपियों का सत्यापन भी पूरा हो चुका है. शेष पांडुलिपियों का सत्यापन जारी है.
