दिल्ली में बनेगा भारत का पहला ई-वेस्ट इको पार्क, एलजी की मंजूरी
दिल्ली में लंबे समय से विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण अटकी कई बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को अब गति मिलने जा रही
दिल्ली में लंबे समय से विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण अटकी कई बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को अब गति मिलने जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की समीक्षा के बाद कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दे दी गई है. इनमें सबसे अहम परियोजना होलंबी कलां में देश का पहला ई-वेस्ट इको मैनेजमेंट पार्क स्थापित करना है.
