'हार्ट अटैक' की कहानी सुनाई, गले के निशानों ने खोल दी हत्या की पोल
कुरुक्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पति पर शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप
कुरुक्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पति पर शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है. परिजनों का कहना है कि आरोपी ने मौत को हार्ट अटैक बताने की कोशिश की, लेकिन गले पर निशान और शरीर पर चोटें देखकर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
