पति की मौत के अगले दिन 200 से ज्यादा कॉल, फिर खुल गई हत्या की पूरी साजिश, जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है जिसने रिश्तों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 16 साल पहले जिस महिला
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है जिसने रिश्तों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 16 साल पहले जिस महिला ने अपने पति के साथ सात फेरे लिए थे, उसी पर अब पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, कथित प्रेम संबंधों में पति के बाधा बनने पर पत्नी ने अपने कथित प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. हत्या के बाद शव को निर्माणाधीन पुल के पास जंगल में फेंक दिया गया, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया.
