'इथेनॉल प्रोडक्शन में मेरा बस 0.07% हिस्सा', आरोपों पर नितिन गडकरी की सफाई
इथेनॉल ब्लेंडिंग की नीति को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहली बार विस्तार से अपनी बात रखी है
इथेनॉल ब्लेंडिंग की नीति को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहली बार विस्तार से अपनी बात रखी है.
इंडिया टुडे टीवी से खास बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार की इस नीति का बचाव किया. गडकरी ने कहा कि इथेनॉल प्रोडक्शन में उनकी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07 फीसदी है.
इतनी कम हिस्सेदारी होने से उन्हें कोई निजी फायदा नहीं होता. अपने ऊपर लगे इन आरोपों को एक साजिश बताया. उन्होंने चुनौती भी दी कि
अगर E20 ईंधन से किसी पेट्रोल वाहन को नुकसान हुआ है, तो उसका सबूत सामने लाया जाए.
