'घर में अकेली हो तो बुलाना', स्कूल शिक्षक गिरफ्तार
हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा ने अर्थशास्त्र के शिक्षक डॉ. विजय कुमार मित्तल पर अशोभनीय व्यवहार, अनुचित प्रस्ताव देने, परीक्षा में
हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा ने अर्थशास्त्र के शिक्षक डॉ. विजय कुमार मित्तल पर अशोभनीय व्यवहार, अनुचित प्रस्ताव देने, परीक्षा में फेल करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.
