शिंदे गुट के पार्षद गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़
महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट के मामले में शिवसेना पार्षद (शिंदे गुट) रमेश म्हात्रे को पुलिस ने गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट के मामले में शिवसेना पार्षद (शिंदे गुट) रमेश म्हात्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
घटना का CCTV वीडियो सामने आते ही मामला पूरी तरह गरमा गया. डॉक्टरों के भारी विरोध प्रदर्शन के चलते बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने
यह कड़ी कार्रवाई की. वीडियो में म्हात्रे डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं.
