'चढ़ावा चुराना माता-पिता की हत्या जैसा महापाप', CM धामी का सख्त संदेश
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि मंदिर
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी करना माता-पिता की हत्या और गौहत्या जैसे महापाप के समान है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी पारदर्शिता से होगी.
