नौकरी और संपत्ति के लिए बेटी ने ऐसे रची थी मां के कत्ल की साजिश
जयपुर की एयरपोर्ट कॉलोनी में रहने वाली आयुषी शर्मा का नाम पूरे राजस्थान में कुख्यात हो गया. एक परिवार, दो मकान, करोड़ों की जमीन और
जयपुर की एयरपोर्ट कॉलोनी में रहने वाली आयुषी शर्मा का नाम पूरे राजस्थान में कुख्यात हो गया. एक परिवार, दो मकान, करोड़ों की जमीन और सरकारी नौकरी की उम्मीद में उसने अपने घर की चार दीवारी के पीछे ऐसी साजिश रची, जिसने मां-बेटी के पाक रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया. इल्जाम है कि 24 साल की बेटी ने अपनी ही मां को रास्ते से हटाने का खूनी प्लान बनाया. जिसकी वजह थी- सरकारी नौकरी, संपत्ति और शानदार जिंदगी.
