'मुझे हटाया नहीं, सिर्फ बैठकों से दूर रहने को कहा...', गोपाल राव ने बढ़ाया सस्पेंस, राम मंदिर ट्रस्ट से हटाने की थी खबरें
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में जारी चढ़ावा विवाद के बीच गोपाल नगरकट्टे उर्फ गोपाल राव ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में जारी चढ़ावा विवाद के बीच गोपाल नगरकट्टे उर्फ गोपाल राव ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें ट्रस्ट से नहीं हटाया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें केवल कुछ समय के लिए ट्रस्ट की बैठकों से दूर रहने के लिए कहा गया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कथित दान चोरी मामले को छोड़कर उनके खिलाफ लगाए गए बाकी सभी आरोप बेबुनियाद हैं.
