बारिश के बीच दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक हादसे की खबर सामने आई है. रोहिणी सेक्टर 16 में एक बिल्डिंग गिर गई है. बताया जा रह है
राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक हादसे की खबर सामने आई है. रोहिणी सेक्टर 16 में एक बिल्डिंग गिर गई है. बताया जा रह है बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के चलते हादसा हुआ.
आशंका है कि इसके मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं. दमकल की 4 गाड़िया भेजी गई हैं. फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किए
जाने के लिए ऑपरेशन शुरू हो गया है.
