UGC NET Exam Row: नीट के बाद अब यूजीसी-नेट पर उठे सवाल, राहुल गांधी ने लगाए पेपर लीक के गंभीर आरोप; क्या कहा?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कई बार 'घोटाले' होने के बावजूद सरकार आंखें मूंदे बैठी है और आराम से सो रही है। उसके लिए लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत की कोई कीमत नहीं है।
