काशी विश्वनाथ मंदिर में बनारसियों के लिए बड़ी खुशखबरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी दौरे के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन को स्थानीय निवासियों के लिए एक अलग दर्शन मार्ग बनाने
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी दौरे के दौरान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन को स्थानीय निवासियों के लिए एक अलग दर्शन मार्ग बनाने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें मंदिर में आसान प्रवेश मिल सके. सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और मंदिर अधिकारी शंभू शरण ने बताया कि इस निर्देश के बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों के लिए प्रवेश के समय को बढ़ाकर पूरा दिन करने का निर्णय लिया है.
