क्या 'एक्ट ऑफ गॉड' को कंट्रोल कर सकते हैं... विधानसभा में नोकझोंक
महाराष्ट्र विधानसभा में भारी बारिश के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. चर्चा के दौरान स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बारिश
महाराष्ट्र विधानसभा में भारी बारिश के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. चर्चा के दौरान स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बारिश को जलवायु परिवर्तन और "एक्ट ऑफ गॉड" से जोड़ते हुए कहा कि इसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता. इस पर आदित्य ठाकरे ने मैंग्रोव और जंगलों की कटाई का मुद्दा उठाया. बाद में उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा विवाद का भी जिक्र किया, जिससे सदन में हंगामा हुआ और कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी.
