धौंस, दबाव और वसूली का दौर खत्म... ईरान ने ट्रंप पर तरेरी आंखें, बोला- हम झुकने वाले नहीं
ईरान और अमेरिका के ताजा हमलों ने माहौल को एक बार फिर गरमा दिया है. पीस प्लान को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं
ईरान और अमेरिका के ताजा हमलों ने माहौल को एक बार फिर गरमा दिया है. पीस प्लान को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं.
अमेरिका, ईरान पर सीजफायर तोड़ने के आरोप लगा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं. उन्होंने सीजफायर तोड़ने तक
का ऐलान कर दिया है और ईरानी नेताओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, जिस पर ईरानी संसद के स्पीकर गलिबाफ ने कड़ी नाराजगी
जताई है.
