पत्नी की संदिग्ध मौत... दहेज हत्या के आरोप में BDO गिरफ्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत के चार दिन बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत के चार दिन बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार दरभंगा जिले के जाले प्रखंड में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के पद पर तैनात है. मृतका के परिजनों ने दहेज के
लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस अब इस मामले में कथित विवाहेतर संबंध (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) के एंगल की भी
जांच कर रही है.
