बारुईपुर केस: एनकाउंटर पर सियासत तेज, TMC ने कहा- बंगाल में यूपी की राजनीति, भाजपा ने आरोपों को बताया राजनीति
Baruipur accused Prabhash Mondal killed in encounter! What is going on @WBPolice? Bengalis please welcome new Bengal- Uttar Pradesh 2.0 @BJP4Bengal is no government. This
Baruipur accused Prabhash Mondal killed in encounter! What is going on @WBPolice? Bengalis please welcome new Bengal- Uttar Pradesh 2.0 @BJP4Bengal is no government. This js jungle law. — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 8, 2026 Prabhas Mandal, who was encountered by West Bengal police was/is active member of the Bjp. UP politics has become the norm of Bengal’s Jungle Raj. Kirti Azad (@KirtiAzaad) July 8, 2026 #WATCH | Delhi | On TMC MP Kirti Azad alleging the deceased accused in Baruipur case was a BJP worker, BJP leader Anirban Ganguly says, "We must remember what the CM said yesterday: 200 people in a motivated manner were trying to provoke the people of that area.… pic.twitter.com/bHsee2rmrY — ANI (@ANI) July 8, 2026 #WATCH | Delhi | On TMC MP Mahua Moitra's tweet, BJP leader Anirban Ganguly says, "Mahua Moitra is mentally unstable. She is in shock because of the defeat they (TMC) suffered. Let me remind her that there were many such incidents during their tenure, from Park Street to… pic.twitter.com/GC4UcuzC9a — ANI (@ANI) July 8, 2026 #WATCH | Kolkata, West Bengal: On Baruipur Case, BJP leader Keya Ghosh says, "... The accused tried to escape after snatching a police weapon and also fired at the police.
The police acted in self-defence and took whatever action they felt was necessary at that… pic.twitter.com/xli3POZmU ANI (@ANI) July 8, 2026 बारुईपुर में दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, इस एनकाउंटर के बाद विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तीखी राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई।टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल में अब 'उत्तर प्रदेश मॉडल' लागू किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए इसे जंगल राज बताया और कहा कि बंगाल में कानून के बजाय एनकाउंटर की राजनीति शुरू हो गई है।टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने भी पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश की राजनीति अब बंगाल में आ गई है'। उनका दावा है कि मुठभेड़ में मारा गया प्रभास मंडल भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था।
उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का शासन कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है।टीएमसी के आरोपों पर भाजपा नेता अनिर्बान गांगुली ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी कहा था कि करीब 200 लोग इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैलाने और लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे थे तथा उनकी राजनीतिक पहचान की जांच की जा रही है। गांगुली ने कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी इस मामले पर राजनीति कर रही है, जबकि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में उसका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। उन्होंने कहा कि 34 साल के वाम शासन और 15 साल के टीएमसी शासन में स्थानीय गुंडों का बोलबाला रहा और कानून-व्यवस्था कमजोर हुई। अब व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है।अनिर्बान गांगुली ने महुआ मोइत्रा के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि टीएमसी नेताओं ने पहले पार्क स्ट्रीट, संदेशखाली और अन्य मामलों में चुप्पी साध ली थी, जबकि उन मामलों में भी महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराध हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी का महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।भाजपा नेता केया घोष ने पुलिस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि आरोपी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया था और पुलिस पर गोली चलाई थी।
