शाही बाथटब, खूबसूरत गार्डन... देखें राजकुमारी पद्मजा का 100 साल पुराना घर
मेवाड़ राजवंश की राजकुमारी पद्मजा कुमारी परमार ने हाल ही में अमेरिका के बोस्टन में स्थित अपने 100 साल पुराने आलीशान घर की झलक दिखाई
मेवाड़ राजवंश की राजकुमारी पद्मजा कुमारी परमार ने हाल ही में अमेरिका के बोस्टन में स्थित अपने 100 साल पुराने आलीशान घर की झलक दिखाई है. राजकुमारी पद्मजा ने अपने इस आशियाने में भारतीय संस्कृति और मेवाड़ की विरासत को जिंदा रखा है. भारतीय कलाकृतियों, एक विशाल लॉन, खूबसूरत कमरों और एक शाही बाथटब से सजे इस घर की झलकियां बेहद दिलकश हैं.
